राजोद से राहुल राठोड़
राजोद// प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जी की 482 जन्म जयंती पर राजपूत समाज सकल पंच ने शोर्य यात्रा निकाली यात्रा मे घुडसवार धर्म की पताका लिए चल रहे थे। शौर्य यात्रा के दौरान युवाओं द्वारा महाराणा के जयकारें भी लगा रहे थे। बेन्ड मे महाराणा प्रताप जी के मधुर गीत व देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत बज रहे थे । वही समाज जन पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए शोर्य यात्रा में महाराणा प्रताप का चलचित्र भी झांकी में सजाया शौर्य यात्रा का रामबोला धाम आश्रम से प्रारंभ हुआ जो कि एसबी रोड से होते हुए बस स्टैंड, सदर बाजार ,धोबी वर्ली, गांधी चौक, चामुंडा चौक से होते हुए पुनः रामबोला धाम आश्रम पर पहुंची । जहां पर समाज के वरिष्ठ जनो ने महाराणा प्रताप जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया । महाआरती के बाद प्रसादी वितरित कि रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है