ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
सर्वाधिक विक्रय करने वाले व्यापारियों का हुआ सम्मान इंदौर. पाइप्स एवं फिटिंग्स के निर्माता केल्विन प्लास्टिक प्रा० लि० की प्रदेश की वार्षिक डीलर मीटिंग, इंदौर बाय-पास स्थित एक होटल में संपन्न हुई जिसमे प्रदेश-भर के 400 से अधिक व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में केल्विन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बिपिन भाई दढानिया अपने सुपुत्र केल्विन दढानिया के साथ उपस्थित थे। उन्होंने केल्विन कंपनी के आगामी नए उत्पादों के बारे में सभी को अवगत करवाया। कंपनी के मध्य-प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर पूरणमल संस से मुरारी पालड़ीवाला, मनोज पालड़ीवाला, एवं उनके सुपुत्र अनिरुद्ध, राघव एवं आशुतोष पालड़ीवाला भी उपस्थित थे. सभा के दौरान गतवर्ष के सर्वाधिक विक्रय करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इनमे इंदौर से भलावत ट्रेडर्स, पूजा सैनिटरीवेयर, अरोरा सेनेटरी एवं हार्डवेयर, पचोर से राजपूत बिल्डिंग मटेरियल, मेघनगर से सुभाष इलेक्ट्रिक, डबरा से गुप्ता सेनेटरी स्टोर्स, बिना से अजित सेनेटरी सेंटर, जबलपुर से अग्रवाल पेंट्स एंड हार्डवेयर को क्षेत्र के अनुसार सर्वोच्च विक्रय के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ शीर्ष व्यापारियों को 50 से अधिक बजाज पल्सर समेत अनेक दुपहिया वाहनों से पुरस्कृत किया गया।



More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी