विशाल भौरासे की रीपोरट
बैतूल,वर्ष 2024 में आयोजित होने वाले पेरिस ओलंपिक में ब्रेक डांस विधा को सम्मिलित किया गया है। इसके दृष्टिगत मप्र शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मप्र में ब्रेक डांस अकादमी की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में प्रथम चरण में जिले में संचालित डांस क्लबों/डांस एकेडमियों/डांस क्लासेस की जानकारी चाही गई थी, जिसमें जिले से प्लेटिनम फिटनेस डांस, बादल डांस इंस्टीट्यूट, साधना डांस अकादमी, द फिल ऑफ डांस अकादमी, नटराज डांस क्लासेस, अनहद कला डांस, लवकुश डांस, नृति डांस क्लासेस एवं डी-डांस क्लासेस द्वारा इच्छुक युवाओं के चयन हेतु वीडियो सीडी के माध्यम से जानकारी दी गई थी।
संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल द्वारा द्वितीय चरण में प्रतिभा चयन 13 जुलाई को भोपाल में आयोजित किया गया है। समस्त चयनित डांस क्लबों/क्लासेस/डांस अकादमियों के संचालकों को सूचित किया गया है कि अपने संस्थान के पात्र युवाओं (जिनकी आयु एक जुलाई 2022 की स्थिति में 12 से 20 वर्ष हो) को उक्त प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित कराएं। संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार चयन कार्यक्रम में युवाओं को स्वयं के व्यय पर सम्मिलित होना होगा।


More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ