ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

नाले की बाढ़ में बहा युवा अनाज व्यापारी, मांडवी की घटना
दो दिनों से जिले भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके चलते कई मार्गों पर घंटों तक बंद रहे। आठनेर क्षेत्र में भी नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। इस बीच क्षेत्र के मांडवी गांव में एक व्यापारी नाले में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव पास ही में मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे के करीब मांडवी में एक युवा व्यापारी नाले में बह गया। मांडवी निवासी संतोष पिता बंशी राठौर (35) अपने घर जा रहा था। गांव के समीप ही.नाले की बाढ़ में बहने से उसकी मौत हो गई। आधा घंटे बाद उसका शव पुलिया से कुछ दूर मिला। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। डायवर्टेड रोड पर फिसलन होने के कारण व्यापारी नाले की बाढ़ में बह गया।
बताया जाता है कि व्यापारी संतोष राठौर अनाज खरीदी का काम करता था। वह तीन दिन बाद घर लौट रहा था। ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। इधर बाढ़ के कारण मांडवी से देहगुड मार्ग भी बंद रहा। सांवगी से डोंडखेड़ा मार्ग भी 3 घंटे तक पुलिया के ऊपर पानी रहने से अवरुद्ध रहा। अन्य रास्तों में भी रुकावट की खबरें है। लगातार बारिश से आठनेर शहर के सभी नदी नालों में भी बाढ़ की स्थिति बन गई थी।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।