Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


इरफान अन्सारी रिपोर्टर
समाचार विज्ञापन के लिए 9425096974 पर सम्पर्क कर सकते है■■■■■■
सी एम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीवाजीगंज उज्जैन में समस्त छात्र छात्राओ ने श्रध्दापूर्वक गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर सम्मान किया । विद्यार्थियों ने अपनी अपनी भावांजलि गीतों भाषण के द्वारा गुरु महत्ता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शशि कुमार बोरखड़िया ने विद्यार्थियों को आशीष वचन प्रदान किये । एवं मुख्यवक्ता एवं अध्यक्षीय उद्बोदन श्रीमती कल्पना पुरन्दरे, दिलीप जोशी, रमेश कुरूप, श्रीमती अर्चना देशकर, मोतीलाल डागरे, रवि शुक्ला, श्रीमती जोहरी आदि नें अपनी ओर से विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन विश्वास पाल, गोवर्धन लाल मेहर, सुभाष सुनिया ने किया ।


उदबोधन की श्रंखला में संस्था के प्राचार्य श्री शशि कुमार बोरखेड़ीया ने बताया कि पुनः विश्वगुरु बनने के लिए पुराने गुरुकुल की ओर हमें अग्रसर होना होगा और उसमें नवीन शिक्षा विधाओं का समावेश किया जाना चाहिए साथी ही प्राचार्य ने बताया कि पूरा संसार इस खोज में लगा हुआ है कि मंगल पर जीवन है या नहीं जबकि मेरा मानना है कि मनुष्य अगर यह सोच ले के जीवन में मंगल है या नहीं तो उसका जीवन सफल हो जाएगा। कार्यक्रम की रूप रेखा डॉ. शकुंतला जैन ने तय की व आभार महेंद्र श्रीवास्तव ने माना। जानकारी ग्रंथपाल संजय सिंदल ने दीं।