कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई श्री राम कथा

मेहगांव नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आयोजित होने जा रही संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें कथावाचक पंडित श्री राम जी आचार्य ने बताया कथा की कलश यात्रा में भाग लेने से जीव के पापों का नाश होता है और भगवान की जीव पर अनंत कृपा होती है कथा आयोजक मंदिर महंत श्री श्री 1008 शांति दास जी महाराज ने बताया आश्रम पर विगत वर्षों से श्रावण मास के पावन माह मैं समाज कल्याण हेतु श्री राम कथा का आयोजन होता रहा है इसी के चलते इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के 11 दिवसीय कथा का संगीतमय आयोजन एवं संकट मोचन हनुमत यज्ञ और महा रुद्राभिषेक किया जा रहा है जो आज दिनांक 18 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 समय दुपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा कलश यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ मंदिर कार्यकर्ता मुख्य रूप में उपस्थित रहे
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान