
शनिवार को हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं को अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के मेजर आशीष 
रापरिया ने उपस्थित युवाओं के अग्निपथ योजना से संबंधित सवालों व जिज्ञासाओं के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देशसेवा के लिए एक बेहतर अवसर प्रदान करती है। अतः जो युवा देश की सेवा करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा व अपर कलेक्टर श्री जेपी सैयाम के अलावा अन्य अधिकारी , युवा विद्यार्थी व एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद थे।
#अग्निपथ_योजना…
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन