
टिमरनी विकासखण्ड में उप सरपंच निर्वाचन हेतु नवगठित पंचायतों के सम्मेलन 25 जुलाई को
टिमरनी में 25 व खिरकिया में 26 जुलाई को चुने जाएंगे उपसरपंच
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के निर्वाचन के लिये जारी कार्यक्रम के अनुसार टिमरनी विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के निर्वाचन की कार्यवाही 25 जुलाई को होगी। इसके अलावा खिरकिया विकासखण्ड की पंचायतों में 26 जुलाई को उप सरपंच निर्वाचन की कार्यवाही होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायतों के उपसरपंच पद के लिये नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11ः30 बजे तक कर ली जाएगी तथा नाम वापसी की कार्यवाही 12 बजे तक की जाएगी। मत पत्र तैयार करने का कार्य दोपहर 12ः30 तक पूर्ण करना है तथा दोपहर 12ः30 से 1 बजे तक मतदान होगा तथा 1 बजे से मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन