दो दिन से लापता युवक का शव सागरताल में रविवार शाम को पानी में तेरता हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव बाहर निकलवाया गया। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, इसकी वजह गृह क्लेश बताई जा रही है।

पुरानी छावनी इलाके का रहने वाला सुरेश राठौर दो दिन पहले लापता हुआ था। पुरानी छावनी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। उसका कुछ पता नहीं लग सका था। रविवार को सागरताल के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि किसी का शव पानी में उतरा रहा है। इस पर उन्होंने बहोड़ापुर पुलिस को शव की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। तब मृतक की शिनाख्त सुरेश राठौर के रूप में हुई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद आगे की पड़ताल शुरू कर दी है, जिससे युवा के आत्महत्या करने का कारण सामने आ सके। ़उिधर किले पर आत्महत्या करने पहुंची एक महिला को यहां सुबह घूमने आए लोगों ने बचा लिया। यहां घूमने पहुंचे लोगों की नजर महिला पर पड़ी। महिला यहां आत्महत्या करने आई थी। लोगों ने महिला को समझाया फिर बहोड़ापुर थाना पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने महिला को घर पहुंचाया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है