Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना गोले का मन्दिर पुलिस ने इन्द्रमणी नगर रोड से लूटी गई सोने की चेन को विगत दिनों पकड़े गये लुटेरे की निशादेही पर किया बरामद।


ग्वालियर। 25.07.2022। *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* के निर्देश पर लुटेरों व चोरों के विरूद्ध ग्वालियर जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.07.2022 को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत 06 नंबर चौराहे के पास चेन लूट की बारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को बड़ागांव हाईवे पुल के पास से पकड़ा गया था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटेरों के पास से थाना मुरार क्षेत्र से लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद की गई थी। पुलिस रिमाण्ड पर लिये गये दोनों लुटेरों से शहर में हुई चेन लूट की अन्य बारदातों के खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया* द्वारा पूछताछ हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* के मार्गदर्शन में थाना गोले का मन्दिर पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.2022 को पकड़े गये दोनों लुटेरों को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर दिनांक 12.07.2022 को थाना क्षेत्र के इन्द्रमणी नगर रोड पर डॉगी को घुमा रहे डॉक्टर के साथ हुई चेन लूट की बारदात के संबंध में पूछताछ की गई तो पकड़े गये लुटेरों में से एक ने बताया कि उसके द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें लूटी गई सोने की चेन को अपने घर ग्राम बरई जिला भिण्ड में छिपाकर रखा गया है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लुटरे की निशादेही पर उसके घर से लूटी गई सोने की चेन को आज दिनांक को बरामद कर लिया गया।

*बरामद मशरूका-* एक सोने की चेन कीमती 45 हजार रूपये।

*सराहनीय भूमिका -* उक्त लूटी गई चेन को बरामद करने में थाना प्रभारी गोले का मन्दिर निरीक्षक मिर्जा आसिफ वेग, उप निरीक्षक दीपेन्द्र राजावत, आरक्षक शशिकांत शर्मा, भानु सिकरवार, सत्येन्द्र सिंह, पंकज शर्मा एवं गिर्राज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।