ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा 25 जुलाई को ग्राम हिडली आष्टी गांव के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने की बात सामने आ रही है।
थाना आठनेर के सब इंस्पेक्टर आदित्य करदाते ने बताया कि संदेश नामक 25 वर्षीय युवक आठनेर से घर की ओर जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने संदेश की मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से संदेश बाइक से गिर गया। अत्यधिक खून बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।