Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

प्रदेश में संचालित अंकुर_अभियान के तहत जिले में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिलाष मिश्रा के मार्गदशन में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत चिचोली विकासखंड में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी बढ़-चढक़र पौधारोपण कर रहे हैं एवं उसे वायुदूत एप पर अपलोड भी कर रहे हैं।

जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने अपील की है कि अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कर उस पौधे की फोटो वायुदूत एप पर अपलोड करें, जिससे प्रदेश स्तरीय समीक्षा के दौरान जिले में अंकुर अभियान के तहत कितने पौधे लगे हैं, यह समस्त प्रदेशवासी जान सके। इस अभियान के अंतर्गत सभी आमजन, स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं धार्मिक संगठनों एवं शासकीय सेवकों के द्वारा शासकीय, अशासकीय भूमि व सामुदायिक स्थानों पर पौधारोपण किया जा सकता है ।

श्रीमती चौधरी ने बताया कि वायुदूत एप पर ऑफलाइन मोड पर भी फोटो अपलोड की जा सकती है। नेटवर्क आने पर एप पर लॉगिन रहने पर फोटो स्वत: ही एप पर अपलोड हो जायेगी। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के 30 दिन बाद पौधे की दूसरी फोटो अपलोड करने पर अंकुर सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्राप्त होता है। जिससे यह प्रमाणित होता है कि हमने कौन-सा और किस प्रजाति का पौधा, कहां पर लगाया है।