Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर


*कोविड टीकाकरण के पांच महाअभियानों में पहला कोविड वैक्सीन प्रीकॉशन डोज महाअभियान 27 जुलाई को*

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड टीकाकरण हेतु 15 जुलाई से 30 सितम्बर 2022 (75 दिनों तक) जन अभियान के रूप में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 टीके का प्रीकॉशन डोज नि:शुल्क दिया जाना प्रारंभ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान अंतर्गत भ्रमण पर जाने वाली टीम को पात्र हितग्राहियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिये निर्देश दिये गये हैं। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान 27 जुलाई, 3 अगस्त, 17 अगस्त, 31 अगस्त, 14 सितम्बर एवं 26 सितम्बर 2022 को आयोजित किया जायेगा। बुधवार 27 जुलाई 2022 को शहरी क्षेत्र बैतूल में जे.एच. महाविद्यालय बैतूल, डी.ई.आई.सी. अस्पताल परिसर बैतूल, कन्या गंज विद्यालय बैतूल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बेडकर वार्ड एवं विनोबा वार्ड में कोविड-19 टीकाकरण किया जायेगा। जिले में कुल 370 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने 27 जुलाई को आयोजित प्रथम कोविड वैक्सीन प्रीकॉशन डोज महाअभियान में नागरिकों, शासकीय सेवकों, छात्र-छात्राओं, मीडिया, प्रतिनिधियों, निजी संस्थानों के कर्मचारियों, स्व सहायता समूहों, युवाओं को निकटतम टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर जीवन रक्षक कोविड-19 वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगवाने की अपील की गई है।