
राजस्थान के करौली में एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन अफसोस महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को 7 साल बीत हो गए थे। यह डिलवरी गर्भावस्था के 7वें महीने में हुई थी। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्चे काफी कमोजर थे। हालांकि, मां स्वस्थ थी। ऐसे में इतने कम वजन के बच्चों के लिए प्रयाप्त सुविधाएं ना होने के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल ने नवजात बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के जेके लॉन हॉस्पिटल भेज दिया। लेकिन महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है।
करौली जिले के मासलपुर के पिपरानी गांव की यह महिला शादी के 7 साल बाद मां बनी थी। उसने पांच बच्चों (2 लड़के और 3 लड़कियां) को जन्म दिया था।
एक साथ पांच बच्चों का जन्म होने से की यह खबर तत्काल पूरे अस्पताल में फैल गई। अस्पताल के मरीज और उनके परिजन प्रसूता तथा उसके बच्चों को देखने के लिये ललायित हो उठे। डॉक्टर्स के अनुसार, सभी बच्चों के जन्म में एक से डेढ़ मिनट का अंतर था, जिनका वजन 300 से 660 ग्राम था। इलाज के लिए जयपुर लाते समय 2 लड़के और 2 लड़कियों की रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है