Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

*महाअभियान में 180 केंद्रों पर 24 हजार लक्ष्य के साथ लगेंगे बूस्टर डोज*

*गुना नगर में 13 केंद्रों पर लगे बूस्टर डोज*

*जिले में 8 लाख लोगों को लगना हे बूस्टर डोज*

*रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को लगे बूस्टर डोज*

गुना। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा हे। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अगले 75 दिनों तक 18 + से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज 15 जुलाई से लगाने का आरंभ किया गया था। जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण में गति लाते हुए स्वास्थ विभाग गुना द्वारा बुधवार को जिले में विशेष टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया गया हे। इस विशेष महाअभियान के अंतर्गत जिले में बुधवार को 180 टीकाकरण केंद्रों पर 24 हजार लक्ष्य के साथ बूस्टर डोज का टीका लगाया जा रहा हे। नगर में 13 केंद्र बनाएं गए हे जिसमें जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट, कुशमोदा उपस्वास्थ केंद्र, संजीवनी क्लिनिक बजरंगगढ़ रोड, रोटरी भवन, नानाखेड़ी गल्ला मंडी ऑफिस, टेकरी हाल, गुना रेल्वे स्टेशन एवं पी जी कालेज एवं मॉडर्न स्कूल गुना में बूस्टर डोज लगाएं जा रहे हे। इन केंद्रों पर आज स्वास्थ अधिकारी डॉक्टर पी बुनकर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सुदर्शन कुशवाह, भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर लोगों को बूस्टर डोज लगवाएं। और केंद्रों पर आए लोगों से अपने रिश्तेदारों और परिचितों व मित्रों को बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया। श्री जैन ने कहा कि 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के जिन लोगों ने दूसरे डोज के टीका लगवाने से 6 माह अपने सम्पूर्ण कर लिए हे वह अपना मोबाइल और आधार कार्ड ले जाकर किसी भी टीकाकरण केंद्र पर पहुंच अपना बूस्टर डोज का टीका लगवा सकते हे। श्री जैन ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 35 हजार 500 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ले ली हे लेकिन जिले में अभी 8 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना शेष है। तो वही जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 20 हजार 800 लोगों का टीकाकरण हो चुका हे। जिसमें 10 लाख 5 हजार 390लोगों को पहला डोज संपूर्ण कर लिए हे तो वही 9 लाख 79 हजार 930 लोगों ने अपने दोनों डोज की खुराक ले ली हे।