कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बीजेपी के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की देर रात हत्या कर दी गई। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देर रात सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात बेल्लारे इलाके में मृतक भाजपा कार्यकर्ता की दुकान के सामने ही हुई। प्रवीण पोल्ट्री की दुकान चलाते थे, जब वो दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी हमलावर बाइक पर आए और उनका रास्ता रोक लिया। दुकान बंद करते समय ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं आ सका।
पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दक्षिण कन्नड़ जिले में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या निंदनीय है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को कानून के तहत सजा भी मिलेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है