Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोटर

*जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शैक्षिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता* ।


बैतूल।श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को सैंकड़ों पर्यावरण प्रेमियों ने बैतूल की सोनाघाटी व पाढर की शिव मन्दिर पहाड़ियों पर प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक गर्मियों में पहाड़ी पर खोदी गई खंतियों के सामने वॄहद स्तर पर पौधारोपण किया । पौधारोपण के प्रारम्भ में अतिथियों ने मंत्रोच्चार के साथ पौधों का पूजन किया । भारत भारती शिक्षा समिति, जन अभियान परिषद, विद्या भारती जनजाति शिक्षा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बजरवाड़ा, शिव मन्दिर समिति पाढर, ग्राम विकास समिति आदर्श ग्राम बाचा के पदाधिकारियों सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने मिलकर दो त्रिवेणी सहित आम, आंवला, बरगद, पीपल, नीम, गूलर, सागौन, इमली, सहजन सहित 350 से अधिक विभिन्न फलदार पौधे रोपे । पौधों में वर्ष भर नमी रहे तथा वर्षाजल संरक्षण के लिये ग्रीष्म ऋतु में इन पहाड़ियों पर श्रमदानियों ने तीन सौ से अधिक खंतियाँ (कंटूर ट्रेंच) बनाई है ।
हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण का विशेष महत्व है । इस अवधि में लगाये पौधे वृक्ष बनते हैं । वृक्ष लगाने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं नहीं है । भारत का समाज प्रकृति प्रेमी समाज है । हमारे पूर्वजों ने बड़े-बड़े जंगलों का संरक्षण किया है । आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह वनों का विस्तार करें ।
पौधारोपण अभियान में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी, ब्लाक समन्वयक श्री संतोष राजपूत, भारत भारती सचिव मोहन नागर, भारत भारती के प्राचार्य श्री गोविन्द कारपेन्टर, प्रधानाचार्य श्री राजेश पाटिल, भारत भारती आईटीआई के प्राचार्य श्री विकास विश्वास, आचार्य श्री लोकेश धुर्वे, विनोद तहकीत, गोलू भोपते ग्राम पाढर -से श्री गेलेन्द्र राठौर, श्री लिखीराम मालवीय, श्री राजेश परते ,श्री जितेंद्र राठौर, श्री प्रमोद दुफारे, श्री सुनील राय, श्री कमलेश काकोड़िया, बैतूल से श्री मयंक भार्गव
ग्राम बज्जरवाड़ा से श्री पवन परते, श्री राम प्रसाद मर्सकोले, श्री रोशन काकोड़िया, ग्राम
पीसाझोड़ी से श्री शशि शेखर शुक्ला, श्री भानु तिवारी ग्राम नीमपानी से श्री आशीष शुक्ला
ग्राम खारी से भरत करोचे , मंजू उइके, लोकेश मर्सकोले, ग्राम बाचा से श्री अनिल उइके, श्री मिथिलेश कवड़े, जनप्रतिनिधि जिला जनपद और पंचायत – श्री राजेंद्र कवड़े जिला पंचायत सदस्य , जनपद सदस्य श्री रेवाराम उइके, श्री संजू वर्टी जनपद सदस्य, पीसाझोड़ी सरपंच श्रीमती स्नेह लता इवने, नींमपानी सरपंच श्री संजू अहाके सहित ग्रामीणजन व विद्यार्थियों ने सहभागिता की । सभी आभार प्रदर्शन श्री संतोष राजपूत ने माना ।