विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस की पहल पर किसानों को खरीफ फसलों के रखरखाव के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्लांट क्लीनिक आयोजित कर आवश्यक सलाह दी जा रही है।
गुरूवार को विकासखंड शाहपुर के ग्राम फोफल्या एवं तारा, विकासखंड भीमपुर के ग्राम रतनपुर एवं चांदू में प्लांट क्लीनिक आयोजित किए गए। इन क्लीनिकों में पहुंचे कृषि वैज्ञानिकों ने उपस्थित कृषकों को खरीफ फसलों में कीट व्याधि से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह दी। साथ ही किसानों द्वारा लाए गए नमूनों की जांच कर उनका निराकरण किया गया तथा आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। फोफल्या एवं तारा में आयोजित प्लांट क्लीनिक में उप संचालक कृषि श्री केपी भगत, एसडीएम श्री अनिल सोनी एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे ने किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वहीं रतनपुर एवं चांदू में आयोजित प्लांट क्लीनिक में कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री रामबीर सिंह राजपूत ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।