विशाल भौरासे रिपोर्टर

किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 29 जुलाई शुक्रवार को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड शाहपुर के क्लस्टर शाहपुर की ग्राम पंचायत शीतलझिरी, रामपुरमाल, खोकरारैयत, पहावाड़ी, रायपुर, कांटावाड़ी, पावरझंडा, शाहपुर एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर भौंरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा, हांडीपानी, गुवाड़ी, झापड़ी, खापा, कछार, सालीमेट एवं भौंरा में भ्रमण किया जाएगा।
इसी तरह 29 जुलाई को ही प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड भीमपुर के क्लस्टर भीमपुर की ग्राम पंचायत पलासपानी, खामापुर, बेला, भीमपुर, आदर्श पिपरिया, चिखली, कुंडबकाजन, पाटरैयत, गदाखार एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर दामजीपुरा की ग्राम पंचायत बाटलाकला, झाकस, केकडिय़ाकला, बोरकुंड, डुलारिया, दामजीपुरा, बटकी, महतपुर एवं जावरा का भ्रमण किया जाएगा।
इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी बारपेटे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री आरएस राजपूत एवं श्री दीपक सरियाम द्वारा किसानों की कीट-व्याधि के संबंध में समस्या का समाधान किया जाएगा।
किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है