इरम खान रिपोर्टर



ज़िला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के तत्काल बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भी निर्वाचन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान चुनी गई है जबकि उपाध्यक्ष सुरेखा वकील सिंह ठकराला बनी। भाजपा समर्थित सुरेखा ठाकराला निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों का जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सहभागिता की । एवं अनीता नागर सिंह चौहान को मिठाई में तोला गया और सभी को मिठाई खिला कर खुशियां बाटी गई। और नगर के प्रत्येक चोराहो पर भव्य स्वागत किया गया। एवं टंट्या मामा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
और बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, आलीराजपुर जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, उपाध्यक्ष मकू परवाल,भादू पचाया, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, भाजपा मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री कैलाश गुप्ता और महेश भिड़े, राहुल चौहान एवं समस्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है