Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर


किसानों द्वारा वर्तमान में बोई गई फसलों में होने वाले कीट एवं रोगों के लक्षण की जानकारी एवं उपचार की सलाह देने के लिए ग्राम पंचायत के क्लस्टर मुख्यालय पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

प्लांट क्लीनिक दल द्वारा एक अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत गोरखार में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत मोवाड़, कन्हडग़ांव, नीमझिरी, बरसाली, लाखापुर, बघवाड़, खंडारा, मरामझिरी, खेड़ली, खेड़ला, कुम्हारटेक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर ग्राम पंचायत सोहागपुर में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी, जिसमें ग्राम पंचायत बडोरा, बयावाड़ी, आरूल, मिलानपुर, सोहागपुर, जैतापुर, सांईंखंडारा, जावरा, नाहिया, मलकापुर, भैंसदेही एवं बाजपुर के किसान शामिल होंगे।

इसी तरह दो अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत गोराखार में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी, जिसमें ग्राम पंचायत खड़ला, सेहरा, पीपला, बोरीकास, हथनाझिरी, दीवानचारसी, कोलगांव, गोराखार, सूरगांव, जसोंदी, भोगीतेढ़ा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर ग्राम पंचायत बारव्ही में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी, जिसमें ग्राम पंचायत गुढ़ी, रेड़वा, अमदर, सेलगांव (बा.), चारबन, थावड़ी, गोंडीगौला, बघोली एवं भरकावाड़ी के किसान भाग लेंगे।

तीन अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत टाहली में प्लांट क्लीनिक आयोजित होगी जिसमें ग्राम पंचायत टाहली, देवगांव, हिवरखेड़ी, बोदीजूनावानी, कोदारोटी, कुम्हली, दनोरा (जीन), जीन, बोरगांव, रातामाटीखुर्द, चांदबेहड़ा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से क्लस्टर ग्राम पंचायत खेड़ीसांवलीगढ़ में आयोजित प्लांट क्लीनिक में ग्राम पंचायत टेमनी, दनोरा (भ.), ढोंडवाड़ा, रोंढा, सेलगांव (खे.), सावंगा, खेड़ीसांवलीगढ़, सराड़, डहरगांव एवं महदगांव के किसान शामिल होंगे।

प्लांट क्लीनिक दल द्वारा 4 अगस्त को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से विकासखंड बैतूल के क्लस्टर ग्राम पंचायत साकादेही में प्लांट क्लीनिक आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राम पंचायत साकादेही, कढ़ाई, जामठी, बांसपानी, सिल्लौट, लावन्या, कल्याणपुर, माथनी, लापाझिरी, मंडई बुजुर्ग एवं मंडई खुर्द के किसान भाग लेंगे।

इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी बारपेटे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री दीपक सरियाम द्वारा किसानों की कीट-व्याधि के संबंध में समस्या का समाधान किया जाएगा।

किसानों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कृषि वैज्ञानिकों से खरीफ फसलों में होने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के संबंध में सलाह लेकर लाभ लें। साथ ही फसल संबंधी कीट-व्याधि के नमूने लेकर अवश्य आएं, ताकि फसलों की समस्या का निराकरण किया जा सके।