विशाल भौरासे रिपोर्टर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को प्रदाय की गई दो जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को शुक्रवार को निर्धारित लोकेशन के लिये रवाना किया गया। यह जननी एक्सप्रेस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरदेही एवं जिला चिकित्सालय बैतूल लोकेशन पर एनएचएम भोपाल के निर्देशन में जय अम्बे कम्पनी के माध्यम से संचालित की जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी द्वारा एम्बुलेंस के पायलट को निर्देशित किया गया कि मरीजों के परिवहन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुये उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुॅचाने हेतु निर्देशित किया गया। जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस वाहनों का डॉ. तिवारी द्वारा पूजन भी किया गया। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी सहित जय अम्बे कम्पनी के कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ