विशाल भौरासे रिपोर्टर

*मानवता की मिसाल : अपनों ने मुंह मोड़ा तो राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कराया गरीब का अंतिम संस्कार*।
कभी-कभी अपने ही पराए हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मुसीबत में ऐसे लोग मदद को आगे आ जाते हैं जिनसे कोई रिश्ता-नाता नहीं होता। ऐसे समय में यह लोग किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। ऐसे ही फरिश्ते के रूप में राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी एक गरीब परिवार की मदद को आगे आए। एक महिला अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए 2 दिनों से परेशान हो रही थी। संगठन ने उसका अंतिम संस्कार कराकर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की।
संगठन के जिला संयोजक आकाश राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आज एक गरीब परिवार के सदस्य काअंतिम संस्कार कराया गया। ग्राम हिवरखेड़ी निवासी बामन आहके की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वो बेसहारा थे, जिनका अंतिम संस्कार बैतूल के कर्बला घाट पर किया गया।
तहसील अध्यक्ष शरद सोनी ने बताया कि बामन आहके की पत्नी चंद्रकला अंतिम संस्कार के वक्त उपस्थित थी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय के पास कल शाम जिला अस्पताल से फोन आया कि एक बेसहारा व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना है। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि मृत बामन आहके के चार भाई और बहनें भी हैं। लेकिन, मृतक का अंतिम संस्कार करने से किन्हीं कारणों से सभी ने मना कर दिया। ऐसे में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने यह फर्ज पूरा किया
इस कार्य में सहयोग के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने एंबुलेंस संचालक बंटी राठौर का भी आभार माना। उन्होंने बेसहारा, अज्ञात, लावारिस लाशों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस करवाने का आश्वासन दिया है।
अंतिम संस्कार के दौरान मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, युवा सेना विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, नगर मंत्री सोनू यादव, मोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है