Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक बडा हादसा सामने आया है, पिकअप वाहन जिसमें करंट लगने से 10 लोगों की मौत और कई घायल हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक गाड़ी में करंट उतर आने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक पिकअप वाहन जिसमे कई लोग सवार होकर रविवार की रात जल्पेश जा रहे थे, उसमे अचानक करंट उतर आने से 10 लोगों की मौत हो गई। माथाभंगा के एडिशनल एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी में जनरेटर की वायरिंग की वजह से करंट उतर आया था। जनरेटर को गाड़ी के पिछले हिस्सा में लगाया गया था, इसे गाड़ी में डीजे बजाने के लिए लगाया गया था।

वाहन मे कुल 27 लोग सवार थे, जिसमे से 16 लोगों को जलपाईगुड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन में डीजे सिस्टम बजाने के लिए जनरेटर लगाया गया था, उसी की वायरिंग में खराबी होने की वजह से यह हादसा हुआ है। एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने बताया कि रात तकरीबन 12 बजे धारला ब्रिज के पाद यह हादसा हुआ है। शुरुआती जांच में गाड़ी की वायरिंग में खराबी के चलते यह हादसा हुआ है, यह बात सामने आई है। हादसे में 10 लोगों को मृत घोषित किया गया है। वाहन में सवार यात्री सीताल्कुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, पीड़ितों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है, जबकि गाड़ी का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की आगे की जानकारी की जा रही है।