Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भोपाल,2 अगस्त। क्या आपने कभी सुना है कि किसी पुलिसकर्मी की कर्तव्यनिष्ठा ही उसकी गलती बन जाए। नहीं सुना होगा, लेकिन राजधानी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक हवलदार की सजगता और कर्तव्यपरायणता ही उसकी गलती बन गई। इस पूरी घटना के बारे में पुलिस विभाग के एक बड़े साहब ने रोचक तरीके से जानकारी दी है।

मामला यह है कि बीते दिनों का है जब अयोध्या नगर के पास एक कॉन्स्टेबल मल्टी के बीच जब अपनी ड्यूटी करके घर की ओर लौट रहा था, तभी उसने सुनसान जगह में एक लग्जरी फोर व्हीलर खड़ी देखी। कांस्टेबल को शक हुआ कि लग्जरी कार लावारिश हालत में कैसे खड़ी है? क्या कोई चोरी करके सुनसान जगह खड़ी कर गया? या कोई बुरी घटना हो गई। कांस्टेबल ने गाड़ी का नंबर चेक करके गाड़ी मालिक का पता किया और उसके नंबर पर फोन करके गाड़ी यहां खड़ी होने की जानकारी दे दी। कांस्टेबल के बताने पर भी गाड़ी मालिक को भरोसा नहीं हुआ। उसने कहा कि उसकी गाड़ी तो उसकी बीवी हॉस्पिटल लेकर गई है। यहीं से कहानी में एक नया मोड़ शुरू होता है।

गाड़ी मालिक ने मौके पर पहुंचकर अपनी लावारिश गाड़ी देखकर सच में किसी अनहोनी होने के भय से भर गया। उसे शक हुआ कि उसकी बीवी के साथ कोई बुरी घटना न हो गई हो? लेकिन थोड़ी देर बाद झाड़ी के पीछे से उसकी पत्नी और उसका आशिक निकलकर आए, तो पूरा सीन ही बदल गया। अभी अपनी पत्नी की परवाह करने वाला आदमी वहीं पर पत्नी से झगड़़ने लगा। फिर पति पत्नी घर चले गए।

अगले दिन पत्नी सजग कांस्टेबल के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची। उसका आरोप था कि कांस्टेबल की सजगता के कारण ही उसका घर उजड़ गया। अब इसमें बेचारे कांस्टेबल का क्या दोष, अगर उसकी सजगता ही पूरी मुसीबत की जड़ बन गई। उस कांस्टेबल को भला क्या मजा आया होगा। हालांकि कांस्टेबल की सजगता का मामला पुलिस अधिकारियों के बीच हास्य और गॉशिफ का विषय बना हुआ है।

राजधानी भोपाल में सीएम के निर्देश के अनुसार पुलिस को 24 घंटे ऑन द स्पॉट सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आगामी त्यौहार के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों और स्टॉफ द्वारा थाना हबीबगंज, निशातपुरा, अरेरा हिल्स, अयोध्या नगर थाना,मिसरोद, खजूरी, हनुमानगंज, ऐशबाग, बैरागढ, मंगलवारा, गोविंदपुरा, कोहेफिजा, गौतम नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और बाजार इत्यादि स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन से संवाद किया।