Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*😟😟मां के विजय जुलूस के बीच आई बेटे के खुदकुशी की खबर*

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रीवा जनपद की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष सुनीता द्विवेदी के विजय जुलूस के बीच उनके बेटे की मौत की खबर आ गई और जीत की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जा रहा है कि निर्वाचित उपाध्यक्ष के पुत्र की फांसी के फंदे में लटकने के कारण मौत हो गई है. हालांकि अभी फांसी लगाने का कारण अज्ञात है. झकझोर देने वाली यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथ गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवरा को नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी का विजय जुलूस निकाला जा रहा है. वह मतदाताओं का धन्यवाद देने जुलूस के साथ क्षेत्र में निकल रही थी कि तभी यह खबर उन तक पहुंची. बेटे के फांसी के फंदे में लटकने की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

17 साल मृतक आशीष द्विवेदी की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. परिजनों का कहना है कि घटना के समय मृतक आशीष द्विवेदी एवं उसके बाबा उदयराज द्विवेदी घर पर मौजूद थे, जबकि घर के अन्य सदस्य विजय जुलूस में शामिल थे. सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब पता चला कि आशीष फांसी के फंदे पर लटक रहा है. इस बात की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने जब उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर चोरहटा पुलिस जांच में जुट गई है. ग्रामीणों के मुताबिक मृतक रीवा के एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस की टीम के लगी तो तत्काल मौके के लिए पुलिस की टीम रवाना हुई.