Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🐕🐶40 से ज्यादा कांवड़ियों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया है। जिसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई।

बिहार के मुंगेर मेंकांवर यात्राके दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक पागल कुत्ते ने 40 से ज्यादा कांवड़ियों को काट लिया। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ सी मच गई। सभी कांवड़िये बाबा धाम जल चढ़ाने जा रहे थे।

बता दें कि बिहार के मुंगेर मेंकांवर यात्राके बीच एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सुलतानगंज से बाबाधाम जल लेकर जा रहे 40 से ज्यादा कांवड़ियों को एक पागल कुत्ते ने काट लिया है। जिसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। इसके बाद सभी घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना उस समय हुई जब ये सभी कांवड़िये सुलतानगंज से गंगा जल भरकर देवघर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी बीच तारापुर के पास कांवड़ियों को कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के भय से कांवड़िये इधर- उधर भागने लगे। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए वहां भगदड़ सी मच गई।

इलाज के बाद सभी कांवंड़ियों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर भय का माहौल पसर गया है। घटना के बाद कुत्ते के काटने के शिकार हुए कांवड़ियों ने बताया कि वो सभी बोल-बम के नारे लगाते हुए बाबा धाम जा रहे थे। इस बीच पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कुछ स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों को भी काटा है। जिला प्रशासन की टीम घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायल कांवरियों को एंबुलेंस से तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। कांवड़ियों ने जिला प्रशासन से कुत्तों को कांवड़िया पथ से दूर रखने का आग्रह किया है।