Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

ग्रीन एनर्जी कारीडोर स्कीम के मध्य प्रदेश के हिस्से का काम पूरा कर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि जर्मनी के के.एफ.डब्ल्यू बैंक द्वारा वित्त पोषित इस प्रोजेक्ट का अंतिम कार्य गत दिवस मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने पूरा किया जिसमें 400 केव्ही आष्टा -उज्जैन डबल सर्किट लाइन ऊर्जीकृत की गई।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पूरे देश में गैर परंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों से उत्पन्न विद्युत के सहज ट्रांसमिशन के लिए ग्रीन एनर्जी कारीडोर बनाने हेतु देश के कुछ राज्यों में से मध्यप्रदेश को भी चुना गया था। कुल प्रोजेक्ट राशि 2100 करोड़ में से 840 करोड़ का लोन जर्मनी के बैंक के.एफ.डब्ल्यू ने स्वीकृत किया था। इन कार्यों को मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने निर्धारित लक्ष्य से पहले ही पूरा कर दिखाया। इस प्रोजेक्ट की प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सतत् मॉनिटरिंग भी की जा रही थी।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता इंजी. एम. एम. ढ़ोके ने बताया कि इस स्कीम के तहत में प्रदेश में 400 के.व्ही. के तीन सबस्टेशन, 220 के.व्ही. के सात सब स्टेशन, 400 के.व्ही. की 5 डबल सर्किट लाइने, 220 के.व्ही. की 15 डबल सर्किट लाइनें तथा 132 के.व्ही. की 26 डबल सर्किट की कुल 2773 सर्किट किलोमीटर अति उच्च दाब लाइने निर्मित की गई 7इस स्कीम से 400 के.व्ही. की 1890 एम.व्ही.ए. क्षमता, 220 के.व्ही. में 2400 एम.व्ही.ए. क्षमता तथा 132 के.व्ही. में 498 एम.व्ही.ए. कुल 4788 एम.व्ही.ए. अतिरिक्त ट्रांसफॉरमेशन की क्षमता मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के ट्रांसमिशन में नेटवर्क में जोड़ी गई।

कार्य किए गए
————
ग्रीन एनर्जी कारीडोर स्कीम के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सागर, उज्जैन तथा मंदसौर में 400 के.व्ही. के सब स्टेशन, सेंधवा ,कानवन, जावरा, सैलाना, गुडग़ांव, रतनगढ़ तथा नलखेड़ा में 220 के.व्ही. के सब स्टेशन तथा 132 के.व्ही. के दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किये है।