विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार वर्तमान में जिले में प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर ग्राम पंचायतों में प्लांट क्लीनिक आयोजित कर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों में होने वाले रोगों की जानकारी एवं कीट व्याधियों के निदान के लिए कीटनाशक औषधियों के माध्यम से फसल उपचार करने की सलाह दी जा रही है।
उप संचालक कृषि श्री केपी भगत ने बताया कि वर्तमान समय में कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर या 500 प्रति हेक्टेयर अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए डीबीटी के माध्यम से अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने नजदीकी अधिकृत लाइसेंसधारी विक्रेता के माध्यम से कीटनाशक औषधि क्रय करके देयक, बैंक खाते की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अपने खसरा, बी-1 की छायाप्रति तथा मोबाइल नंबर अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें, ताकि योजना के प्रावधान अनुसार एवं लक्ष्यानुसार किसानों को अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से भुगतान की जा सके।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ