Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भूस्खलन से की वजह से 166 सड़कें बंद, यात्रा चौथे दिन शुरू*

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरे हैं। उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत की सूचना है जबकि घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।

भारत.चीन सीमा पर उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत की खबर है। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी के भी चोटिल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।

उत्तराखंड में चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि अन्य राज्यों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में भी बुधवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अब 5 और 6 अगस्त को देहरादून, पौड़ी,नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी कर यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बाद भूस्खलन से की वजह से 166 सड़कें बंद हैं। इससे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों को खोलने के लिए 200 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को तैनात किया गया है। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा चौथे दिन शुरू हो गई है। यमुनोत्री धाम के साथ आसपास बादल छाए हुए हैं जबकि बड़कोट क्षेत्र में बारिश जारी है।