Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी



इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाँ बी जे पी ने घर घर तिरंगा फहराने की बात कही है तो वही कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने तिरंगा फहराने के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानी की तसवीर भी लगाने की बात कही है

आज कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने बी जे पी पर निशाना साधते हुए कहा कि बी जे पी के कार्यालय में पद अधिकारियों ने घर घर तिरंगा फहराने को लेकर तिरंगा शुल्क लेकर दिया है जो बहुत शर्मनाक है मगर आज में लोगो से कहता हूं इस देश को आज़ादी दिलाने वाले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान और माल लगा कर ईस देश को आजाद कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

आज वही लोग उनको भूल कर घर-घर तिरंगा फहराने की बात कर रहे हैं लेकिन मैं लोगों से कहता हूं कि आगामी 15 अगस्त को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा जहां हर घर तिरंगा लहराया जाएगा साथ ही में लोगों से अपील करता हूं कि आने वाली 15 अगस्त से पहले 3 दिन 10 11 और 12 तारीख को नए और पुराने भोपाल में तिरंगे के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की चाहे वह किसी भी धर्म की हो उनकी तसवीरें ओर तिरंगा निशुल्क दी जाएंगी ताकि देशमें 15 अगस्त का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाए