इरफान अन्सारी रिपोर्टर

*📍 एसडीम के खिलाफ पत्रकारों ने खोला मोर्चा धरने की तैयारी..*
उज्जैन जिले के महिदपुर में तानाशाही एसडीएम और मीडिया से छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा तस्वीरें महिदपुर से सामने आई है बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव अध्यक्ष व पार्षद जीत घोषणा को के दौरान मीडिया को मीडिया जोन में स्थानीय एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर ने नहीं जाने दिया जिसको लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किए तो उल्टा माइक आईडी को धक्का देते हुए अभद्रता पर उतर आए और मौके से दुम दबाकर भाग निकले इस बात को लेकर मामले में जब तूल पकड़ा तो मीडिया में खबर ना चलाने को लेकर अपने शागिर्दों द्वारा धमकी देना प्रारंभ कर दिया.. जिसके लिए सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रिक मीडिया कलमकारों ने उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव, कलेक्टर आशीष सिंह और संयुक्त संचालक रश्मि देशमुख जनसंपर्क अधिकारी को शिकायत कर एसडीएम के निलंबन के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुवे कहा गया कि 7 दिवस में यदि दोषी एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन के लिए पत्रकार संगठन बाध्य होगा लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी कोई कार्रवाई एसडीएम पर नहीं की गई जिसको लेकर पत्रकारों का गुस्सा और भड़क उठा और सभी ने सूचनार्थ पत्र देकर धरना आंदोलन के लिए आगे बढ़ निकले।
बहरहाल अब देखना यह होगा कि होने जा रहे धरना आंदोलन को लेकर एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर पर निर्वाचन विभाग, प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारों की हितेषी शिवराज सरकार कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।
पत्रकार संगठन ने चेतावनी दी है कि एसडीएम ठाकुर पर कार्रवाई को लेकर लेटलतीफी होती है तो अगला कदम राजधानी भोपाल की ओर होगा जहां प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निवास पर जाकर उग्र धरना प्रदर्शन करेगा।
जिसका जिम्मेदार महिदपुर एसडीएम तानाशाही कैलाश चंद्र ठाकुर होगा..

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ