विशाल भौरसे रिपोर्टर

*साधना स्थली झिंझोली (सोनीपत) में राष्ट्रीय सेवा भारती का दो दिवसीय प्रान्त कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है. विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण हेतु सम्पूर्ण भारत से 200 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हैं.+।


साधना स्थली झिंझोली (सोनीपत) में राष्ट्रीय सेवा भारती का दो दिवसीय प्रान्त कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है. विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण हेतु सम्पूर्ण भारत से 200 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित हैं.
कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंदा जी, अ. भा. सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर जी, सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले जी, राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष पन्ना लाल जी भंसाली का सान्निध्य प्राप्त हुआ. प्रशिक्षण हेतु सभी ग्यारह क्षेत्रों के सेवा प्रमुख, सेवा भारती के संगठन मंत्री, प्रांतों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष अभ्यास वर्ग में उपस्थित हैं.
वर्ग में सेवा कार्यों में किशोरी विकास, सेवा विषयों के परिणाम अनुसंधान एवं प्रकल्प अध्ययन, सेवा में स्वयंसेवक नियोजन, संगठन दायित्व एवं दक्षता विकास, सेवा कार्यों में महिलाओं की भूमिका तथा सेवा संस्थाओं में शासकीय नियमों के पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है