शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा सुर सम्राट पार्श्व गायक किशोर कुमार (खंडवे वाला) का 93 वां जन्मदिन पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता एवं पूर्व डीएसपी आनंदपाल सिंह तोमर की विशेष उपस्थिति में एक स्वरांजली कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि किशोर नगर रहवासी संघ एवं गणमान्यजनों ने किशोर कुमार मांगलिक भवन स्थित किशोर दा की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। वही संघ द्वारा दुध जलेबी का भोग लगाया गया। तत्पश्चात स्वरांजलि कार्यक्रम का आगाज सुनील सोमानी ने दुखी मन मेरे जहा नहीं चैना वहां नहीं रहना….गीत से हुआ। राधेश्याम कुशवाहा ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं….., निर्मल मंगवानी ने जिंदगी एक सफर है सुहाना यहां कल क्या हो किसने जाना…., मनोहर चंदानी नें चूड़ी नहीं मेरा दिल देखो देखना….., राजू चतुर्वेदी ने चिंगारी जब भड़के उसे कौन बुझाए….., प्रवीण ठक्कर आने वाला कल जाने वाला है…., दिनेश बरौले ने जिंदगी का सफर है यह कैसा सफर…., शिवनारायण लाल एवं रितेश मिश्रा ने मेरे सपनों की रानी तू कब आएगी….., मनीषा साकल्ले, अभिनेश सिंह ने चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना…..ने खूब तालियां बटोरी। वहीं संघ के पं मनोज उपाध्याय, पं प्रेमनारायण तिवारी, हीरालाल पटेल, बसंत शर्मा, आरके चौरे, सुशील शकरगाय, प्रवीण ठक्कर, सुनील सोमानी, राधेश्याम दशौरे, अशोक माहेश्वरी, मनीषा साकल्ले, निर्मल मंगवानी, निक्की छाबड़ा, सोहन मालवीया, एसके भट्ट, नीलम उपाध्याय आदि सहित क्षेत्र के अनेक किशोर प्रेमियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ