Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति



पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा बैतूल की जनता से अपील है कि साइबर अपराधियों द्वारा आम लोगों को ठगने का एक नया तरीका इजाद किया है जिसमें आरोपियों के द्वारा सुंदर लड़कियों की फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से लड़की बनकर के दोस्ती की जाती है दोस्ती होने के पश्चात व्हाट्सएप नंबर का आदान प्रदान किया जाता है तत्पश्चात व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए बातों के दौरान पीड़ित की समस्त पारिवारिक व्यक्तिगत नौकरी पेशा रिश्तेदारों दोस्तों की जानकारी प्राप्त की जाती है तत्पश्चात आरोपियों द्वारा पीड़ित से अश्लील बातें की जाती है वह अश्लील हरकतों के लिए उकसा कर वीडियो कॉल के लिए कहा जाता है वीडियो कॉल पर पीड़ित को सुंदर लड़कियों वाली पोर्न वीडियो दिखा कर आरोपियों के द्वारा पीड़ित की नग्न अवस्था/ अश्लील वीडियो का स्क्रीन रिकॉर्ड कर लिया जाता है उसके बाद आरोपियों के द्वारा रिकॉर्डेड वीडियो को पीड़ित को भेजकर वीडियो को सोशल मीडिया पर, दोस्तों, रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी देकर और पैसे की मांग की जा रही है इस प्रकार ब्लैकमेल किया जा रहा है, लोग सामाजिक बदनामी के कारण इस प्रकार के आरोपियों को दबाव मे आकर पैसा ट्रांसफर कर रहे है,
अपील
1. अनजान व्यक्तियों से फ़ोन पर बात,ना करे, दोस्ती ना करे
2. व्हाट्सअप, मैसेंजर या अन्य किसी माध्यम से विडिओ कॉल आने पर उसे ना उठाये, ना बात करे,
3.अगर किसी के साथ ऐसी घटना हो जाती है तो बताये खाते मे पैसे ना ट्रांसफर करे पुलिस को सूचना दे
4.किसी भी अनजान व्यक्ति से आयी फ्रेंड रिक्वेस्ट ना स्वीकारे