विशाल भौरासे रिपोर्टर
सारनी ।बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा सारणी में 660 मेगावाट की प्रस्तावित यूनिट जल्द लगाने के संबंध में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट कर आग्रह किया
पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने सारणी बचाओ संघर्ष समिति को आश्वस्त किया कि सारणी को उझड़ने नहीं दिया जाएगा और सारणी के वैभव को बनाए रखने के लिए एवं सारणी में नई यूनिट जल्दी लगाने के लिए जिले के वर्तमान सांसद दुर्गा दास उईके एवं
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ जल्द ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर यूनिट लगाने लगाने की दिशा में की जा रही कार्रवाई मैं तेजी लाने के लिए आग्रह किया जाएगा
पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने सतपुड़ा में 660 मेगावाट की बिजली इकाई लगाने के मामले में सांसद डीडी उइके विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने का आश्वासन दिया है। बुधवार सारनी बचाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद से उजड़ते क्षेत्र को बचाने के लिए पाथाखेड़ा में नई कोयला खदान और सारनी में 660 मेगावाट की बिजली इकाई स्थापित करवाने का आग्रह किया।
सारनी बचाओं संघर्ष के के सदस्यों ने श्री खंडेलवाल को बताया कि जिस तरह चचाई में कोल इंडिया से ज्वाइंट वेंचर कर 660 मेगावाट की यूनिट को स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है ठीक उसी तरह सारणी में भी ज्वाइंट वेंचर पर यूनिट लगाई जा सकती है इस पर श्री खंडेलवाल ने आश्वस्त किया कि सारणी शहर के हित में सभी पहलुओं पर गंभीरता से चिंतन मंथन किया जा रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएगे


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है