Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा रिपोर्टर



लोकायुक्त की टीम ने आज शुक्रवार 5 अगस्त को कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम खामहा में वहां पर सरपंच सुशील कुमार पाल को रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा. खास बात यह है कि हाल ही में सरपंच के चुनाव हुए हैं मतलब ये सरपंच निर्वाचित होते ही भ्र्ष्टाचार पर उतर आए।
बताया गया कि गांव में कृषि भूमि होने के बावजूद शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले में सरपंच द्वारा 4 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जाती रही, जिसकी शिकायत जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस में की गई. लोकायुक्त की टीम ने आज शुक्रवार 5 अगस्त को कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम खामहा पहुंची और वहां पर सरपंच सुशील कुमार पाल को रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा.

बताया जाता है कि आलोक कुमार पिता श्रवण कुमार 40 वर्ष जो मूलत: प्रयागराज यूपी का निवासी है, उसकी 8 एकड़ कृषि भूमि कटनी जिले के ढीमरखेड़ा के ग्राम खामहा में है, वह लगातार इस कृषि भूमि पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंचायत में संपर्क करता रहा, लेकिन सरपंच सुशील कुमार पाल प्रति एकड़ 50 हजार रुपए (कुल 4 लाख रुपए) रिश्वत मांग रहा था, जिसकी शिकायत एसपी लोकायुक्त जबलपुर संजय साहू से सुशील कुमार पाल द्वारा की गई. एसपी लोकायुक्त संजय साहू के निर्देश पर जबलपुर से उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरवड़े, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, निरीक्षक कमल सिंह उईके निरीक्षक नरेश बेहरा व अन्य टीम के सदस्यों ने पूरी तैयारी के साथ ढीमरखेड़ा के ग्राम खामहा पहुंची, वहां जैसे ही आलोक कुमार ने सरपंच सुशील कुमार पाल को 1 लाख रुपए की रिश्वत दी, वैसे ही टीम ने सरपंच को धरदबोचा. लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कम्प की स्थिति रही