Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*नशीली गोलियां खिलाकर 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई*

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 12 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीसी ग्राउंड में खेल रहा बच्चा अचानक लापता हो गया परिजनों ने जब बच्चे की तलाश शुरू की तो जानकारी मिली की बचे का अपहरण कर लिया गया है. अपहरण होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस की दो टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई. बच्चा सेमरिया थाना क्षेत्र के मटिमा गांव का रहने वाला है. आरोपी भी वहीं का निवासी है.

ग्रामीणों ने आरोपी को धुना: घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टीआरएस कॉलेज के पास की है. बच्चा एनसीसी मैदान में खेल रहा था. उसी दौरान अंकित मिश्रा बच्चे को गाड़ी में पीछे बैठाकर रफू चक्कर हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना और सेमरिया पुलिस को अलर्ट किया गया. पुलिस की दो टीमें और परिजन रात भर बच्चे की तलाश करते रहे. सुबह होते ही पुलिस और बच्चे के परिजनों को जानकारी मिली के अपहृत बालक आरोपी अंकित मिश्रा के घर पर है. बताया जा रहा है ग्रामीणों की सतर्कता से बचे को बरामद किया और अपहरणकर्ता को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी.

नशे की गोलियां खिलाकर अपहरण: जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता अंकित मिश्रा ने पहले बच्चे का अपहरण किया और अत्यधिक मात्रा में उसे नशे की गोलियां खिलाई. जिसकी वजह से बच्चा काफी नशे की हालत में था. पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से चाकू के अलावा अन्य धारदार हथियार बरामद किए हैं. बच्चे का अपहरण क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है. आरोपी और बच्चे से पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी: मामले पर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया की बच्चे के परिजनों ने अपहरण होने की रिपोर्ट सिविल लाइन दर्ज कराई थी. परिजनों की सूचना पर अपराध दर्ज कर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम में सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को एक संदेही मिला जो उन्हीं के गांव मटीमा थाना सिमरिया क्षेत्र का निवासी था. पुलिस की टीम ने बच्चे को अंकित मिश्रा के घर से बरामद किया है. आरोपी आदतन अपराधी है इसके खिलाफ सेमरिया थाना में पूर्व से चोरी के कई मामले दर्ज हैं.