*मंडी गए देवर-भाभी को घेरकर पीटा, बाद में युवक पर चाकुओं से किया हमला*।

ग्वालियर के बिरला नगर सब्जी मंडी में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद में स्टैंड पर काम करने वाले कर्मचारियों ने एक व्यक्ति के साथ निर्मम तरीके से मारपीट की है. इतना ही नहीं स्टैंड पर मौजूद लोगों ने इस युवक पर कातिलाना हमला कर उसे चाकू भी घोंप दिए. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इसी के साथ घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, ग्वालियर के बिरला नगर में पुल के नीचे स्थित सब्जी मंडी में यह व्यक्ति अपनी भाभी के साथ सब्जी खरीदने गया था. यहां उसका स्टैंड पर खड़े लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
यह विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ पार्किंग स्टैंड के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. कुछ लोगों ने पिट रहे व्यक्ति के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वहां सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है