Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष माटेकर रिपोर्टर



विकासखंड मुलताई में 24 ग्रामों में बाल संस्कार शाला प्रारंभ करने का लक्ष्य हुआ पूरा गायत्री* गायत्री परिवार विकास खंड समन्वय समिति मुल्ताई द्वारा पूरे विकास खंड के 24ग्रामों में बाल संस्कार शाला प्रारंभ करने का लक्ष्य ग्राम धारणी एवम चौथिया में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ कर रामकिशोर बनखेडे युवा प्रकोष्ठ प्रभारी एवं नारायण देशमुख पूरा किया गया इस अवसर पर विकासखंड सचिव के नारायण देशमुख ने कहा हमारा भारत देश ऋषि मुनियों का देश है, इस भारत भूमि पर श्री राम और श्री कृष्ण ने मानव रूप में जन्म लेकर इस मनुष्य जीवन को सार्थक किया और नर से नारायण बन गए , उन्होंने भी गुरुकुल में जाकर शिक्षा के साथ सदज्ञान एवं संस्कारों को प्राप्त किया उसी प्रकार परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने बाल संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने का अभियान गायत्री परिवार के माध्यम से चलाया है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है जिसमें बच्चे शिक्षा के साथ ज्ञानार्जन एवं संस्कार भी प्राप्त करेंगे। श्री रामकिशोर बंखेड़ ने बच्चों को संस्कारित बनाने हेतु आचार्य को परम पूज्य गुरुदेव का सत साहित्य भेट कर तिलक लगाकर सम्मान किया l इस कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ भाई बहनों सहित बच्चे उपस्थित हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने हेतु उपस्थित ग्रामीणों ने बच्चों को प्रति रविवार बाल संस्कार शाला में भेजने का संकल्प लिया साथ ही अपने घरों में भी बच्चों में सुसंस्कार जागृत करने हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया इस बाल संस्कार शाला को ग्राम चौथिया में कुमारी हेमलता पिता लखन देशमुख आचार्य एवं श्री रमेश मानकर उपाचार्य के रूप में संचालित करेंगे ,वही ग्राम धारणी में ऋतिक धाकड़,एवम अरुण पटैया,आचार्य के रूप में संस्कार शाला को संचालित करेंगे ,।इस अवसर पर ग्राम के तापी दास बारंगे ,भीम राव पवार धनजी बारंगे गणपति बारंगे रमेश मानकर अशोक बारंगे मीना बाई देशमुख तुलसी बाई देशमुख आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे l