ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के समर्थन से नीतू परमार अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने अपने गांधी वार्ड से पार्षद शिवकुमार माहोरे को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की है, अब मुलताई नगर सरकार पर पूरी तरह से कांग्रेस का कब्जा हो गया है।
मुलताई नगर में नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव बड़ा ही उठापटक वाला रहा, जहा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कांग्रेस के दो पार्षदो को अपने खेमे में लाकर 11 पार्षदो के साथ भाजपा का अध्यक्ष बनाने की बात कही थी। जो पूरी तरह से उलट साबित हो गयी, भाजपा के ही 3 पार्षदो ने क्रॉस वोटिंग कर जहा नीतू परमार को अध्यक्ष बनाया वंही उपाध्यक्ष के पद पर भी कांग्रेस के शिवकुमार माहोरे ने 8 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पर पर कब्जा कर कांग्रेस की नगर सरकार बनाई है। भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ बारस्कर को मात्र 7 वोट मिले , इस तरह शिवकुमार माहोरे 1 वोट से जीत गए।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ