Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा




खिलचीपुर । नगर में रविवार को आजदी के अमृत महोत्सव पर 11 से 15 अगस्त तक सभी घरों में हर घर तिरंगा लगे इसको लेकर प्रशासन जनप्रतिनिधि द्वारा अभियान सफल बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर रविवार को खिलचीपुर नगर में बस स्टैंड गोपी गार्डन से विशाल तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें विशाल तिरंगा यात्रा में नगर सहित आसपास के जनप्रतिनिधि प्रशासन वह नगर परिषद के सभी कर्मचारी शासकीय कन्या हाई स्कूल व शासकीय उत्कृष्ट स्कूल महाविद्यालय आदि के छात्र छात्राएं वह नगर के नागरिकों का सहयोग रहा नगर में तिरंगा यात्रा में पूर्व ऊर्जा मंत्री क्षेत्रीय विधायक प्रियव्रत सिंह व पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी तहसीलदार आकाश शर्मा थाना प्रभारी रविंद्र चावारिया नगर परिषद सीएमओ अवधेश सिंह वहीं जन प्रतिनिधि के नागरिक शामिल हुए वही तिरंगा यात्रा रैली बस स्टैंड गोपी गार्डन से प्रारंभ हुई जो नगर के तोपखाना गेट सुभाष चौक पिपली बाजार दांगी दरवाजा इमली स्टैंड होते हुए नगर परिषद पर समापन हुआ तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह नगर के महिलाओ बच्चो व नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वही रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा भारत माता की जय वंदे मातरम आदि नारे लगाए जा रहे थे!!