ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

क्षेत्र में हो रही भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। इसी के चलते अंबोरा नदी की पुलिया बह गई। अंबोरा नदी पर पिछले 3 सालों से नए पुल को बनाने का काम चल रहा है। समय सीमा पूरी हो जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है।
पुलिया बहने से लोगों को आवागमन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस पुल के काम को जल्दी पूरा
करने की मांग की जा चुकी है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तेज बारिश से अंबोरा नदी पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। रात भर पुलिया के ऊपर से पानी बहने से पुलिया तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई और बीच में से टूट गई। इसी पुल से आवागमन चालू था। मुलताई से आठनेर और मासोद जाने के लिए एकमात्र मार्ग है। इस पुलिया के बह जाने से सुबह से इस मार्ग पर आवागमन बंद पड़ा हुआ है।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।