ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर
हरदा सिराली सावन सोमवार के पावन पर्व पर बाबा तिलभाडेंश्वर महादेव का सिंगार किया गया। वहीं महादेव की सवारी को नगर में भ्रमण करवाया गया है। पुराने बस स्टैंड, सांई मंदिर से गांधी चौक होते हुए शाही सवारी निकाली जो प्रमुख मार्गों से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर तक पहुंची। जहां पर सवारी का समापन हुआ। समापन के बाद महा आरती की गई और महा प्रसादी का वितरण किया गया। शिव की यात्रा में अलग-अलग वेशभूषा में कलाकार शामिल थे। जिन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं युवा वर्ग भी डीजे की धुन पर शिव शंभू भोले के गीतों पर नाचते रहे। कोई भूत पिशाच के वेश में तो हाथी की झांकी भी यात्रा में चल रही थी। तो कहीं भक्त अपने सिर पर पगडी बांधे यात्रा में चल रहे थे। जगह जगह पर शिव यात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों ने अपने सिर पर चंदन तिलक भी लगाए हुए थे। वही मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने शिव के भजन भी ढोलक की थाप पर सुनाए। भजनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।







More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी