शेख आसिफ़ रिपोर्टर

महापौर अमृता यादव ने कहा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी
सद्भावना मंच व अन्य संस्थाओं द्वारा महापौर का सम्मान व अभिनंदन किया
खंडवा। शपथ ग्रहण के बाद पहले कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव सद्भावना मंच द्वारा आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में बुधवार को भाग लेने पहुंची। मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के साथ ही मंच के सदस्यों ने महापौर अमृता अमर यादव और उनके साथ पहुंची रोहिणी यादव का शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि हमारा मंच शहर की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करता है। समस्या से भरे इस शहर को आप से काफी उम्मीद है। जिस प्रकार स्वर्गीय हुकुमचंद यादव ने अपने कार्यकाल में खंडवा के विकास के साथ गरीबों की सेवा की उसी के अनुरूप आप भी शहर को एक नया रूप प्रदान करेंगी, यही आपसे अपेक्षा है।
कार्यक्रम में प्रमोद जैन के साथ ही डॉक्टर जगदीश चंद्र चोरे ने साहित्य क्षेत्र के लिए भी कुछ कार्य करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम में सुनील जैन ने बताया की शीघ्र ही महापोर अमृता यादव के कार्यकाल में पानी, सड़को की समस्याओं का स्थाई निराकरण होगा। मंच के उपाध्यक्ष आनंदपाल तोमर ने शहर की ख्याति को देश-विदेश में बनाए रखने की बात रखी। देवेंद्र जैन ने अतिक्रमण की समस्या रखी। मंच के सदस्य चंद्र कुमार सांड ने शहर को सुंदर बनाने के लिए इसे अतिक्रमण मुक्त कर शहर में सुव्यवस्थित पार्किंग का सुझाव दिया। अधिवक्ता रजत सोनी ने आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़कर उन्हें भी कांजी हाउस में डालने का सुझाव दिया। गणेश भावसार ने शहर के बगीचों का उन्नयन करने का सुझाव दिया। इसी प्रकार मंगला चौरे रंजना जोशी, अतुल सिंह रावत, केबी मंसारे, श्याम शुक्ला, राधेश्याम शाक्य, महेश मूलचंदानी, चंद्रहास खेड़ेकर, मुरली कोडवानी, मंगल चौरे, रंजना जोशी, मोनिका शर्मा आदि लोगों ने भी अपने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में लोगों के सुझाव सुनने के पश्चात महापौर अमृता यादव ने कहा कि मैं सद्भावना मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम से बहुत अभिभूत हूं। तथा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। तथा आपके द्वारा दिए हुए सुझाव पर गंभीरता से विचार करते हुए इनके निराकरण करने के भरसक प्रयास करूंगी। पानी की समस्या के लिए स्थाई रूप से नई पाइप लाइन डाली जाएगी। शहर की सड़कों का उन्नयन किया जाएगा। शहर के बगीचों के उन्नयन के लिए शहर की जनता का भी सहयोग अपेक्षित रहेगा। जिस प्रकार आपने मुझे भारी मतों से चुनाव जिताने में आशीर्वाद प्रदान किया है अब मेरा कत्र्तव्य है कि आपके विश्वास पर खरा उतर कर आपके सहयोग से खंडवा को एक नया रूप प्रदान कर सकूं। कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रोहिणी त्रिलोक यादव ने भी अपने उद्बोधन में कहा हम स्वर्गीय हुकुमचंद यादव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सलोनी सेन ने किया तथा आभार आनंदपाल तोमर ने माना।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ