
ग्वालियर जिले के अंतरी नगरपरिषद में सीमा सुरक्षा बल द्वारा किए गए वृक्षारोपण में नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सुनील शर्मा भी रही मौजूद।

ग्वालियर:- देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं जिसको लेकर देशभर में आजादी के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें सेना पुलिस सामाजिक संस्थाएं स्कूल महाविद्यालयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिले के अंतरी नगर परिषद पहुंचकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें नगर में वृक्ष लगाए गए आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता सुनील शर्मा के साथ सीमा सुरक्षा बल सीएसएमटी के डीआईजी अजीत कुमार पी, कमाण्डेन्ट मनीष चंद्रा सीएसएमटी एवं अन्य बीएसएफ के जवान मौजूद रहे हैं।

वही पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने भी सम्मिलित होकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया एवं वंदे मातरम भारत माता की जय के नारे लगाए स्कूली छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए बल के जवानों ने मंच से संदेश भी दिए स्कूली छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगे थाम थे एवं इस अवसर पर नगर में आए सीमा सुरक्षा बल के जवानों का छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प हार पहनाकर स्वागत भी किया गया इस अवशर पर नगर परिषद के आम नागरिक भी मौजूद रहे है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान