Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजराजेश्वरी हिडायला दरबार में भादो माह का पहला मेला इस दिन होगा आयोजित देश के कोने-कोने से दर्शन लाभ लेने आते है शृद्धालू।


राजराजेश्वरी हिडायला दरबार में भादो माह का पहला मेला कल सोमवार दिनांक 15 अगस्त को होगा आयोजित देश के कोने-कोने से दर्शन लाभ लेने आते है शृद्धालू।

ग्वालियर/डबरा:- राज राजेश्वरी हिडायल दरबार में भादो माह का पहला मेला कल 15 अगस्त सोमवार के दिन आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के कोने-कोने से लोग कुंवर महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे डबरा अनुभाग के गिजोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हिडयला दरबार में प्रतिवर्ष भादो माह के हर सोमवार को कुंवर महाराज की गद्दी सजाई जाती है एवं मेले का आयोजन किया जाता है, देश में अन्य स्थानों पर बने कुंवर महाराज के दरबारों में हिडायला दरबार को आदि गद्दी माना जाता है जहां पर अन्य दरबारों के महंत गुरु कुंड में स्नान कर कुँवर महाराज का आशीर्वाद लेने आते हैं उसके बाद वो अपने थानों पर गद्दी सजाते है।

दरबार के महंत हरि हर महाराज ने आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि आदि काल से भादो माह में पड़ने वाले प्रति सोमवार को कुंवर महाराज की गद्दी हिडायला दरबार में सजाई जाती है जहां देश के कोने-कोने से लोग अपने राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं जिनकी संख्या हजारों में होती हैं स्थान पर एक मनोरम गुरु कुंड भी है जहां निरंतर झरना बहता रहता है एवं वहीं पर गुरु महाराज का स्थान भी है जिसमें स्नान कर लोगों को ग्रह दोष पित्र दोष शारीरिक रोग आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है भादो माह में कुंवर महाराज के दर्शन लाभ का विशेष महत्व माना गया है।