विशाल भौरासे रिपोर्टर


—————————-
बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गुरूवार को भैंसदेही में सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल लिए उपलब्ध जगह एवं नक्शे की प्लानिंग का अवलोकन किया। साथ ही यहां वर्तमान में चल रही मरम्मत एवं सुधार कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम राइस स्कूल के संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी को आवश्यक निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री बैंस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिल्कापुर की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला व्यवस्थित पाई गई। उन्होंने शिक्षकों से प्रयोगशाला के संबंध में चर्चा भी की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है