ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल। शहर के रामनगर क्षेत्र में गुरुवार रात को गणेश पंडाल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ मारपीट की
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र में बीती रात गणेश पंडाल लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान यहां विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने पंडाल लगा रहे लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग रात में गंज थाना पहुंच गए। यहां कुछ देर हंगामा भी किया गया।
इस घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिमाला प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी गंज थाना पहुंचे। एसपी सिमाला प्रसाद पुलिस बल के साथ राम नगर भी पहुंची और लोगों से चर्चा की और समझाईश दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
शुक्रवार को दोनों पक्षों को समझाईश देने के लिए गंज थाने में बैठक रखी गई थी। बैठक में एसडीओपी सृष्टि भार्गव समझाने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान एक पक्ष के लोग किसी बात को लेकर नाराज हो गए और नारेबाजी करते हुए बैठक छोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद यह लोग अम्बेडकर चौक पहुंचे और चक्काजाम करने की कोशिश की।
समझाईश के बाद वापस आए थाना
एक पक्ष के बैठक से बाहर आने पर पुलिस अधिकारी भी अम्बेडकर चौक पहुंचे और लोगों से चर्चा कर उन्हें समझाने की कोशिश की गई। समझाईश के बाद सभी लोग गंज थाना पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। समझाईश के बाद स्थिति सामान्य है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है