Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*युवामोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी का मेहगांव में जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत *

*भाजयुमो की कार्यकारिणी में सबसे कम उम्र के और सबसे अधिक सक्रिय अध्यक्ष है अस्वनी त्यागी*

*मेहगांव -* भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी का आज मेहगांव नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अस्वनी त्यागी का मेहगांव के शांतिनगर में पूर्व पार्षद रामसेवक कुशवाह एवं मनोज कुशवाह के द्वारा अस्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं भिंड तिराहे पर गिरजेश सैंथिया, युवा नेता मनीष थापक, सुधा राठौर एवं एक सैंकड़ा कार्यकर्ताओं ने अस्वनी त्यागी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिसके पश्चात नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी ने युवाओं के साथ नगरपरिषद स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ततपश्चात गांधी चौराहे पर महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मेहगांव नगर में एक दर्जन स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके पस्चात अस्वनी त्यागी के गृह ग्राम पचैरा में सौरभ सुभाष त्यागी एवं अवनीश त्यागी ने फलों से तुलादान कर जोरदार स्वागत किया। वहीं अस्वनी राजनीति के साथ साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रियता निभा रहे है वहीं पत्रकार साथियों ने भी उन्हें बधाई दी।
____________________________________
*अस्वनी त्यागी ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया*

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र भदौरिया सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754